
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की आज पटना में शादी है। विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ तेज प्रताप आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। दोनों की शादी को लेकर दोनों परिवारों में जमकर तैयारियां चल रही हैं।
कई दिग्गज नेता शामिल
बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव बेटे की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की परोल पर हैं। वही, तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में देश के बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव , जदयू के बागी नेता शरद यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे कई बड़े नेताओं का शादी में शामिल होना तय माना जा रहा है।
प्रियंका गांधी भी करेंगी शिरकत
वहीं, मशहूर वकील राम जेठमलानी और गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की भी शादी में शिरकत कर सकती है। इनके अलावा भी राजनीति के कई सियासी नेताओं के शादी में शामिल होने की संभावना है।
नीतीश का इंतजार
तेज प्रताप और ऐश्वर्य की शादी में जिस खास मेहमान का इंतजार हो रहा है वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश लालू के घर शादी में शामिल होने के लिए शाम में वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
पहली मुलाकात
नीतीश के शादी में शामिल होने के साथ ही इस में सबसे खास बात यह है कि पिछले साल महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार की लालू के साथ यह पहली मुलाकात होगी। एक दूसरे से अलग होने के बाद दोनों पहली बार आमने-सामने होंगे।
Published on:
12 May 2018 01:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
