22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019 : एग्जिट पोल्स के मुताबिक एक बार फिर मोदी सरकार, NDA को पूर्ण बहुमत

6 प्रमुख एजेंसियों के सर्वे के औसत के मुताबिक- NDA-316, UPA-111, अन्य 115 UPA को 2014 की तुलना में ज्यादा सीटें, लेकिन जादुई आंकड़े से बहुत दूर एग्जिट पोल्स के मुताबिक तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को झटका 23 मई को होगी मतगणना, देर शाम तक घोषित किए जाएंगे नतीजे उत्तर प्रदेश में भाजपा को नुकसान का अनुमान

3 min read
Google source verification
exit poll

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए हैं। सबके अपने-अपने अनुमान हैं। देश में हुए कुल 6 प्रमुख सर्वे के मुताबिक एनडीए को पूर्ण बहुमत का अनुमान है। यदि इन सर्वे के आंकड़े सटीक बैठे तो एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है। सभी सर्वे के औसत के मुताबिक भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को 316 , यूपीए को 111 और अन्य को 115 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सभी सर्वे में कांग्रेस नीत यूपीए को 2014 के मुकाबले बढ़त तो दिखाई गई है, लेकिन वो एनडीए से काफी पीछे है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक तीसरे मोर्चे की संभावना ना के बराबर है, क्योंकि यूपीए और अन्य को पूरी तरह मिला लिया जाए (226) तब भी वो बहुमत के आंकड़े से काफी दूर हैं।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ में ड्रामा हो रहा और EC ने मोदी गैंग के आगे आत्मसमर्पण कर दिया: राहुल गांधी

एग्जिट पोल्स पर एक नजर

ABP-नीलसन के सर्वे में NDA-267, UPA-127 और अन्य को 148 सीटें मिली है। वहीं टाइम्स नाउ के सर्वे में NDA-306, UPA-132 और अन्य को 104 सीटों का अनुमान है। जबकि रिपब्लिक और सी वोटर ने एनडीए को 287, यूपीए को 128 और अन्य को 127 सीटें दी हैं। वहीं आजतक के सर्वे में NDA- 352, UPA-93 और अन्य को 97 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज़ 18- IPSOS के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 336 UPA को 82 और अन्य को 124 सीटें मिलने जा रही। आइए डालते हैं विभिन्न एजेंसियों और न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल पर एक नजर-

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: सातवें चरण में 5 बजे तक 53.03% वोटिंग, बंगाल में फिर हिंसा









लोकसभा चुनाव 2019


EXIT POLL






























































संस्थानNDA (BJP+)UPA (CONG+)OTHERS

TOTAL SEAT


(542)


ABP-नीलसन

267



127


148
AAj TAK- एक्सिस माई इंडिया

339-365



77-108


69-95
न्यूज़ 18- IPSOS33682

124



Times Now- VMR306132104
रिपब्लिक-सी वोटर287128

127




News 24


टुडे चाणक्य


35095

91



औसत सीटें


316111

115


542

राज्यवार एग्जिट पोल्स का ब्योरा-

1.राजस्थान

ABP- नीलसन NDA-19 UPA-6
आज तक एक्सिस माई इंडिया NDA- 23 cong-1-3
News24- टुडे चाणक्य NDA- 24 UPA-00

2. मध्य प्रदेश

ABP- नीलसन NDA-22 UPA-7
आज तक एक्सिस माई इंडिया NDA- 26 UPA-1-3
News24- टुडे चाणक्य NDA- 27 UPA-02


3. छत्तीसगढ़
ABP- नीलसन NDA-06 UPA-05
आज तक एक्सिस माई इंडिया NDA- 07 UPA-03
News24- टुडे चाणक्य NDA- 9 UPA-02

4.उत्तर प्रदेश
ABP- नीलसन NDA-06 UPA-05
आज तक एक्सिस माई इंडिया NDA- 62 UPA-01, mgb-10
News24- टुडे चाणक्य NDA- 65 UPA-02 , Mgb- 13


5.तमिलनाडु
ABP- नीलसन NDA-27 UPA-53
आज तक एक्सिस माई इंडिया NDA- 04 cong-34
News24- टुडे चाणक्य NDA-06 UPA-31


6. गुजरात
ABP- नीलसन NDA-24 UPA-02
आज तक एक्सिस माई इंडिया NDA- 25 cong-01
News24- टुडे चाणक्य NDA- 26 UPA-00

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल सर्वे के आधार पर तैयार किया जाता है। सर्वे एजेंसियां और न्यूज चैनलों की ओर से एग्जिट पोल तैयार किए जाते हैं। मतदाताओं से इसमें पूछा जाता है कि उसने अपना वोट किस पार्टी को दिया है। उसी के आधार पर एग्जिट पोल तैयार किए जाते हैं। तो चलिए, अलग-अलग संस्थानों द्वारा किए गए एक्जिट पोल के नतीजों को हम एक साथ यहां आपको दिखाएंगे।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर









लोकसभा चुनाव 2014


EXIT POLL


संबंधित खबरें





















































संस्थानNDA (BJP+)UPA (CONG+)LEFTOTHERS

TOTAL SEAT


(543)


News24- टुडेज चाणक्य3407012133
India TV- सी वोटर28910112133
ABP-नेल्सन2819724141
Times Now-ओआरजी24914817129
2014 लोकसभा चुनाव के वास्तविक नतीजे33660*147

साल 2014 के एग्जिट पोल में न्यूज-24 टुडे चाणक्य के सर्वे ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया था, इसमें भाजपा को 291 और एनडीए-340 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। न्यूज 24 टुडे चाणक्य का सर्वे सबसे सटीक साबित हुआ था। वहीं सी वोटर्स-इंडिया टीवी के सर्वे की बात करें तो उसने भाजपा को 249, एनडीए को 289, कांग्रेस को 78 और यूपीए को 101 सीटें दिया गया था।