एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीटें जीतकर हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो यह नहीं हो सकेगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं, संविधान का हवाला देकर कि ओवैसी आपसे लड़ेगा, मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है, हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं, किरायेदार नहीं हैं, हिस्सेदार रहेंगे।