बनर्जी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सिस्टरों की छवि ‘धूमिल’ करने के ‘दुर्भावनापूर्ण प्रयास’ किए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मदर टेरेसा ने खुद मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी और अब उन्हें भी नहीं छोड़ा जा रहा है। उनकी छवि को धूमिल करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। सिस्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। बीजेपी किसी को भी बख्शना नहीं चाहती। यह अति निंदनीय है। एमओसी को सर्वाधिक गरीबों के लिए काम करने दें।