22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः महिला अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाए मुख्यमंत्री तुरंत दें इस्तीफा

बड़ी खबरः महिला अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाए मुख्यमंत्री तुरंत दें इस्तीफा
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 12, 2018

congress

बड़ी खबरः महिला अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाए मुख्यमंत्री तुरंत दें इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाएं काफी बढ़ रही है। प्रदेश में हालात खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। अपराधियों में कानून का खौफ ही नहीं बचा है।

कमलनाथ गुरुवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश में ही नंबर वन पर आ गया है।

शिवराज से मांगा इस्तीफा
कमलनाथ ने कहा कि बढ़ती हुई दुष्कर्म की घटनाओं पर हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को पद पर रहने का एक मिनट भी हक नहीं, उन्हें अविलंब इस्तीफ़ा देना चाहिए, नहीं तो पार्टी नेतृत्व को उन्हें तत्काल हटाना चाहिए।

गौरतलब है कि 10-15 दिनों में ही मंदसौर, इंदौर, श्योपुर, ग्वालियर, सीधी, जबलपुर और भोपाल से गैंगरेप की खबरें आई है। जिसने पूरे प्रदेश को झंकझौर दिया है।

उम्मीदवारों की सर्चिंग कल से
कमलनाथ ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी है। शुक्रवार से कांग्रेस के उम्मीदवारों की सर्चिंग शुरू कर दी जाएगी। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री शुक्रवार को भोपाल पहुंच रहे हैं।

पहले भी साधा था सरकार पर निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इससे कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर मंदसौर रेप कांड की निंदा की थी। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, मंदसौर की घटना निंदनीय है। नाथ ने यह भी बताया कि हाल ही में जारी हुई सर्वे रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि भारत में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। महिला अपराध बढ़े हैं और यह प्रदेश देश में पहले से ही नं 1 है। इन घटनाओं पर कब रोक लगेगी?