
mamata banerjee threat to bjp
नई दिल्ली। कोलकाता में भाजपा ( BJP ) अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) के रोड शो के दौरान हुई हिंसा से देश में सियासी भूचाल आ गया है। एक ओर जहां भाजपा ने ममता सरकार और तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) पर जमकर हमला बोला है। वहीं, ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने भी भाजपा को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं की किस्मत अच्छी है, वरना एक सेकेंड में दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर और उनके घरों पर कब्जा जमा सकती हूं।
बीजेपी पर ममता बनर्जी का तीखा हमला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चेताते हुए कहा कि इनका नसीब अच्छा है कि मैं कोलाकात में शांत बैठी हूं। वरना तो मैं एक सेकेंड में दिल्ली में भूचाल ला दूंगी। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह क्या भगवान हैं, जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता है? दीदी ने कहा कि मैं शांत हूं इसका मतलब यह नहीं कि कुछ कर नहीं सकती। गौरतलब है कि मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
बंगाल में बवाल
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर ईंट और पत्थर फेंकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी रैली के दौरान दो जगहों पर अशांति पैदा की गई। तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की और हम पर ईंट और पत्थर फेंके। वहीं, कॉलेज स्ट्रीट के पास कई वाहनों में आग लगा दी गई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामले को शांत कराया।
Updated on:
15 May 2019, 2:28 PM IST
Published on:
15 May 2019, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.