6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर बदला ममता का चेहरा, Facebook और twitter पर लिखा ‘जय हिंद, जय बांग्ला’

सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी पार्टी प्रमुख को किया फोलो ममता की डीपी में अब 'जय हिंद, जंय बांग्ला' नजर आ रहा

3 min read
Google source verification
mamata

सोशल मीडिया पर बदला ममता का चेहरा, फेसबुक और ट्विटर पर लिखा 'जय हिंद, जय बांग्ला'

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं के 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर भड़कीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी और उनके तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे twitter और Facebook पर अपनी डिस्पले पिक्चर (DP) रविवार रात को बदल दी और उनकी DP में अब 'जय हिंद, जंय बांग्ला' नजर आ रहा है। इससे पहले दिन में, एक विस्तृत Facebook पोस्ट में बनर्जी ने भाजपा पर धर्म को राजनीति के साथ मिलाने का आरोप लगाया और लोगों से किसी भी तरह की अराजकता और अशांति को रोकने का आग्रह किया।

जम्मू-कश्मीर: राजनाथ सिंह के सियाचिन दौरे से पहले कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर

मेट्रो-DTC बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा, केजरीवाल आज करेंगे घोषणा

'जय हिंद, जय बांग्ला'

महात्मा गांधी, क्रांतिकारी नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मातंगिनी हाजरा, नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर, और कवि काजी नजरूल इस्लाम की तस्वीरों के साथ तृणमूल के आधिकारिक twitter और Facebook अकाउंट की DP भी बदलकर 'जय हिंद, जय बांग्ला' कर दी गई। 19वीं सदी के बंगाल के पुनर्जागरण के अगुआ जैसे कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजा राम मोहन राय, धार्मिक और सामाजिक विचारक स्वामी विवेकानंद और भारतीय संविधान के जनक बी. आर. अम्बेडकर भी DP का हिस्सा हैं।

अमित शाह ने शहादत को किया नमन, कहा- 'जवानों की वीरता से ही हमारा भारत सुरक्षित'

गृह मंत्रालय संभालते ही काम में जुटे अमित शाह, अब पाक और आतंक का होगा पक्‍का इलाज!

विद्यासागर की तस्वीर प्रदर्शित

बनर्जी और तृणमूल के अन्य नेताओं ने पिछले महीने कोलकाता में भाजपा प्रमुख अमित शाह के चुनाव रोड शो के दौरान हुई हिंसा और विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में विद्यासागर की तस्वीर प्रदर्शित करने के लिए अपनी सोशल मीडिया DP को बदल दिया था। बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जय सिया राम, जय राम जी की, राम नाम सत्य है आदि धार्मिक और सामाजिक धारणाएं हैं। हम इन भावनाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन भाजपा धर्म को राजनीति के साथ मिलाकर धार्मिक नारे जय श्री राम का अपने पार्टी के नारे के रूप में गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

मौसम विभाग का Red Alert: पारा 50 के पार, गर्मी से झुलस रहे आधे हिंदुस्तान में अब तक 33 की मौत

बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल में 8 नए चेहरे शामिल, भाजपा से एक भी नहीं

'राजनीतिक नारों को थोपने का सम्मान नहीं'

उन्होंने कहा कि हम तथाकथित आरएसएस के नाम पर दूसरों पर राजनीतिक नारों को थोपने का सम्मान नहीं करते जिसे बंगाल ने कभी स्वीकार नहीं किया। यह बर्बरता और हिंसा के माध्यम से नफरत की विचारधारा को बेचने का एक जानबूझकर किया जा रहा प्रयास है जिसका हमें विरोध करना चाहिए। यह स्पष्ट करते हुए कि उन्हें किसी भी पार्टी के नारे के साथ कोई समस्या नहीं है, उन्होंने लिखा कि प्रत्येक राजनीतिक दल का अपना नारा होता है। मेरी पार्टी के पास जय हिंद, वंदे मातरम का नारा है। वामपंथियों का नारा है इंकलाब जिंदाबाद। अन्य पार्टियों के अलग-अलग नारे हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

झारखंड: दुमका में मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

शपथ लेते ही विवादों में घिरे HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक, डिग्री को लेकर उठे सवाल

'कोई भी हर समय लोगों को 'मूर्ख' नहीं बना सकता'

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि कोई भी हर समय लोगों को 'मूर्ख' नहीं बना सकता है। उन्होंने बंगाल में फैलाए जा रहे विभाजन के प्रयास के प्रति लोगों को चेताया। उन्होंने लोगों से देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को बरकरार रखने के लिए भाजपा के ऐसे कदमों का कड़ाई के साथ विरोध करने का आग्रह किया।