3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: दुमका में मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

झारखंड के दुमका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गोलीबारी में 4 नक्सली ढेर, अभी तक किसी का शव बरामद नहीं एसएसबी का 1 जवान शहीद, जबकि 4 अन्य जवान घायल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 3 Jun 2019, 2:32 PM IST

नक्सली

झारखंड: दुमका में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 4 नक्सलियों को लगी गोली

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए हैं जबकि एसएसबी का 1 जवान शहीद हो गया है। वहीं, 4 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।इससे पहले पुलिस ने गोलीबारी में 5 नक्सलियों को गोली लगने पुष्टि की थी। हालांकि अभी तक किसी नक्सली का शव बरामद नहीं हो सका है। मुठभेड़ में घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस और एसएसबी ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया था।

गर्मी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, अबकी बार पारा 50 के पार!

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रक व मोटसाइकिल की टक्कर, एक ही परिवार के 4 की मौत

10 से 12 नक्सलियों के छिपे होने की सूचना

दरअसल, घटना रानीश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटलिया के पास की है। यहां पुलिस को 10 से 12 नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस कप्तान वाईएस रमेश के के अनुसार मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान 4 से 5 नक्सलियों को भी गोली लगी। मुठभेड़ में होने वाले शहीद की पहचान असम के जवान नीरज क्षत्री के रूप में हुई है। इसके साथ ही नक्सली हमले में घायल एसएसबी जवान राजेश राय को रांची के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जेडीयू के बाद अब शिवसेना भी हुई मोदी सरकार से नाराज, हाईकमान को भेजा संदेश

मोदी सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी- नहीं दिया जाएगा हिंदुस्तान पर मनमानी हक

हाल ही में हुईं नक्सली वारदातें

मुखबिर होने के शक में युवक की हत्या

झारखंड के लोहरदगा में 1 जून को नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने लोहरदगा जिले के बुलबुल गांव में दिलीप को उसके घर से अगवा किया और गोलियों से छलनी उसका शव सुबह पुलिस को मिला। पुलिस का मुखबिर होने के शक के चलते पहले भी नक्सलियों ने उसे धमकी दी थी, जिसके बाद दिलीप ने पुलिस स्टेशन में शरण ली थी। वह हाल में चार-पांच दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।

शपथ लेते ही विवादों में घिरे HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक, डिग्री को लेकर उठे सवाल

मंत्री पद को लेकर बंगाल भाजपा में असंतोष, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मंत्री से की शिकायत

आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मी घायल

रांची में 28 मई को नक्सलियों ने मंगलवार तड़के एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट कर दिया था जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मी लंबी दूरी की गश्त (एलआरपी) पर थे जब उनका वाहन सरायकेला जिला में राई सिंदरी पहाड़ी पर जंगली क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आ गया था।

कांग्रेस संसदीय दल में नेता के नाम पर लग सकती है मुहर, राहुल गांधी पर संस्पैंस

भूकंप के झटके से हिला द्वीप समूह निकोबार, लोगों में मची अफरा-तफरी

मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के लुटुआ जंगली इलाके में 18 मई को तड़के पुलिस और प्रतिबंधित संगठन 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)' के नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गया और औरंगाबाद जिले के सीमा क्षेत्र पर लुटुआ थाना के जंगली इलाके में नक्सलियों के इकट्ठा होने की खबर मिली थी। इसी बीच नौगागढ़ गांव के निकट जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया।

PM मोदी ने चुनाव में जीत के लिए PMO स्टाफ और उनके परिजनों को कहा शुक्रिया

नक्सलियों ने 4 वाहन फूंके

झारखंड के चतरा जिले में 15 मई को तड़के नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक वाहन समेत चार वाहनों को जला दिया। नक्सलियों ने पाथल गांव में सड़क निर्माण कंपनी के कार्यालय में मौजूदा कर्मचारियों को डराकर भगा दिया। उसके बाद नक्सलियों ने वहां बाहर खड़े चार वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में आग लगाने की वजह संभवत: उगाही के लिए मना करना था।