श्रीनगर। मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा किसी की हत्या कर देना) को लेकर पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बेहद सख्त टिप्पणी की है। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि किसी के खाने को लेकर मॉब लिंचिंग को जायज ठहराया जा सकता है तो फिर इस हिसाब से किसी दिन रेप को भी जायज ठहराया जाएगा। उन्होंने यह टिप्पणी एक ट्वीट के माध्यम से की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि क्या हम ऐसे ही भारत की कल्पना करते हैं।