23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज का राहुल पर निशाना, केरल में बीफ खाते है और गुजरात में पहनते हैं जनेऊ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग बेहरूपियें हैं, केरल जाएंगे तो बीफ पार्टी करेंगे और गुजरात जाएंगे तो जनेऊ पहन लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 11:00 AM IST

news

fgfgf

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को लेकर तीखी बयानबाजी की है। मंत्री ने कांग्रेसियों को बेहरूपिया कहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'आज तक तो खुद राहुल गांधी खुदा को खोज रहे थे, फिर कमलनाथ जी को कहां से शिव शंकर याद आए गए,। आपको बता दें कि गिरिराज ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना पूर्व मंत्री कमलनाथ की ओर से उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर को लिखे गए पत्र को लेकर साधा है। दरअसल कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने उज्जैन के बाबा महाकाल को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने महाकाल से राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद ने देने और राज्य की जनता से धोखा व छल का फल देने की मांग की थी।

गुजरात: पति ने लहसुन-प्याज से बना खिलाया खाना तो महिला ने कराई एफआईआर दर्ज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग बेहरूपियें हैं, केरल जाएंगे तो बीफ पार्टी करेंगे और गुजरात जाएंगे तो जनेऊ पहन लेंगे। इसके बाद फिर वो हिंदुओं पर ही निशाना साधेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान को कांग्रेस ने कभी नहीं माना है। कांग्रेस ने केवल देश के टुकड़े करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सारे भगवान वोट बैंक में समाए हैं, फिर चाहे उसके देश टूटे या फिर कुछ ओर। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरिराज ने ये बातें बिहार के बेगूसराय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहींं।

गुजरात: चोरी में गई बकरी की तलाश में कई दिनों तक भटकती रही पुलिस, दो शहरों में छेड़ा सर्च आॅपरेशन

गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक योजना के तहत मुसलमानों का वोट पाने के लिए देश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र को ठेस पहुंचाने का काम किया है। राहुल गांधी ने तुष्टीकरण की राजनीति के चलते देश के भीतर ही देश के टुकड़े करने की साजिश रची है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सबके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।