मनसे प्रमुख ने कहा कि गलत लोगों को मतदाताओं ने सबक सिखाया, और जनता महा विकास अघाड़ी सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि अगले चुनावों में इसके नतीजे महसूस किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहूमत न मिलने के चलते लगभगम एक महीने तक सत्ता संघर्ष जारी रहा था। इस बीच भाजपा ने एनसीपी के अजीत पवार के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी, लेकिन नंबर संख्या पूरी न होने के बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।