पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का समय असामान्य है, कुछ भी शुद्ध और पवित्र नहीं है। भीड़ सब जगह ध्वंस करने में लगी है,एक तरह की मानसिकता वाले लोग सभी तरह के विरोधी स्वर को खत्म करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज असहमति के लिए जगह नहीं है अगर लोकतंत्र में यह स्पेस यानी स्थान नहीं है तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मीडिया में क्या खबरें छपेंगी, इस पर भी उनका नियंत्रण है, इसलिए पता नहीं की उनका सन्देश दूर तक जाएगा या नहीं।