भगोड़ा आपराधिक अध्यादेश 2018
बैंकों से कर्जा लेकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी और विजय माल्या की वजह से भाजपा सरकार की जमकर किरकिरी हुई है। हालांकि इसके लिए सरकार ने भगोड़ा आपराधिक अध्यादेश 2018 को लेकर मंजूरी ले ली है। बीते लोकसभा सत्र में इस बिल को पेश किया गया लेकिन हंगामे के चलते इसे पारित नहीं करवाया जा सका। इस बार सरकार की कोशिश होगी कि इस बिल को किसी भी हाल में पारित करवाया जाए, ताकि जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जाए।