
पंजाब: सांसद बनने के बाद सनी देओल ने पहली बार किया क्षेत्र का दौरा, शेयर की फोटों
चंडीगढ़।लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सनी देओल ने रविवार को पहली बार अपने क्षेत्र का जायजा लिया। गुरदासपुर का दौरा कर रहे सनी देओल सबसे पहले सुजानपुर पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद बने सनी देओल
सनी देओल (Sunny Deol) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद बने हैं। सनी देओल ने इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराया है। गुरदासपुर के पहले दौरे के बाद सनी देओल ने ट्वीट कर अपनी फोटो शेयर की। इन फोटो में वह क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं।
विकास कार्यों का लिया जायजा
दरअसल, सनी देओल ने अपने ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में सनी ने लिखा "आज, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर की टीम से मिला। इसके साथ ही यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।" सोशल मीडिया पर सनी देओल का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सनी देओल ने अपने ट्वीट में लिखा सुजानपुर में विभिन्न अवसंरचना आवश्यकताओं को समझने के लिए दौरा किया।
पंजाब में कांग्रेस की बड़ी जीत
लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस ने 13 में से 8 सीटें हासिल की हैं, जबकि अकाली दल और भाजपा ने दो-दो सीटें हैं। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी केवल पंजाब में ही खुला है। आप को एक सीट मिली है।
भाजपा में पहली बार जीतने वाले 131 सांसद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 303 सदस्यों में से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मिलाकर 131 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने हैं।
हार के बाद जाखड़ का इस्तीफा
गुरदासपुर में अभिनेता व भाजपा उम्मीदवार सनी देओल से लोकसभा चुनाव हारने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था।
Published on:
16 Jun 2019 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
