25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: फ्रीडम फाइटर वीर सारवकर को डरपोक बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज

आर्थिक नगरी महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुणे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
2 min read
Google source verification
news

मुंबई: फ्रीडम फाइटर वीर सारवकर को डरपोक बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। आर्थिक नगरी महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुणे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। राहुल गांधी पर जनभावनाएं भड़काने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि राहुल ने फ्रीडम फाइटर रहे विनायक दामोदर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने उनको डरपोक कहा। एक रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में राहुल गाधी ने एक रैली के दौरान सावरकर को डरपोक बताया। राहुल ने इस दौरान फ्रीडम फाइटर के लिए गंदी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि राहुल के इस बयान से कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं।

यह खबर भी पढ़ें— दिल्ली: सीएम केजरीवाल पर हमले को दिल्ली पुलिस ने बताया गलत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी नारेबाजी

फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर के लिए आपत्तिजनक भाषा

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के खिलाफ यह शिकायत विश्वजीत देशपांडे, निर्मल देशपांडे और श्रीपद कुलकर्णी की ओर से दर्ज कराई गइै है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 7 फरवरी के दिन दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस अल्पसंख्यक शाखा के कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष ने फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर के लिए आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल किया था। मीडिया से बात करते हुए शिकायतकर्ताओं ने कहा कि राहुल की इस टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

यह खबर भी पढ़ें— नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार में उतारी महिला, रेप का वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल

पीएम मोदी हों या सावरकर, सब के सब डरपोक हैं!

आपको बता दें कि राहुल ने सावरकर के बार में कहा था कि चाहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हो या फिर भाजपा। पीएम मोदी हों या सावरकर, सब के सब डरपोक हैं! इस दौरान राहुल ने रफाल जेट विमान डील को लेकर पीएम पर हमला बोला था। हालांकि इस मामले को लेकर राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।