बृजेश ठाकुर ने लिया मंजू वर्मा का नाम
बता दें कि आठ अगस्त को बृजेश ठाकुर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह समाज कल्याण विभाग की मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को जानता है जिसके बाद विवादों में घिरी बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि मंजू वर्मा पहले इस्तीफा न देने पर अड़ी थी, लेकिन राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद उन्होंने मजबूरन इस्तीफा दे दिया।