नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक जावेद अहमद राणा ने एकबार फिर देश विरोधी बयान दिया है। अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जावेद अहमद ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 35A में कोई बदलाव होता है, या फिर धारा 370 को खत्म करने की कोशिश की गई, तो यहां ( जम्मू कश्मीर तिरंगा नहीं दिखाई देगा। राणा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदुस्तान के झंड़े का नामो-निशान नहीं होगा। न रहेगी बांस और न बजेगी बांसुरी। पूरे जम्मू कश्मीर को ही भारत से अलग कर दिया जाएगा।