17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविधान बचाओ मुहिम के जरिए NCP ने कसा सरकार पर तंज

संविधान बचाओ मुहिम कार्यक्रम में NCP सुप्रीमो शरद पवार ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 14 May 2018, 6:33 PM IST

ncp, Save constitution, sharad pawar

नई दिल्ली: 2019 आम चुनाव से पहले देश में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार एकजुट होता जा रहा है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की एक भी कोशिश नहीं छोड़ रही है। इसी सिलसिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा ने दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संविधान बचाओ मुहिम कार्यक्रम आयोजित की। संविधान बचाओ मुहिम कार्यक्रम में NCP सुप्रीमो शरद पवार , लोकसभा सांसद तारिक अनवर भी शामिल हुए। इस मौके पर शरद पवार ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। शरद पवार ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थानों पर लगातार हमले हो रहे हैं। देश में आरजकता का माहौल बना हुआ है। पवार ने रेप की घटनाओं पर भी कड़ी निंदा की। शरद पवार ने महिलाओं के आरक्षण की भी चर्चा करते हुए कहा कि आधी आबादी को तत्काल रूप से आरक्षण मिलना चाहिए।

शरद पवार ने शुरू की संविधान बचाओ मुहिम

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस का आरोप है कि देश में संविधान का मूल तत्व खतरे में है। देश में भेदभाव की सियासत चल रही है। राष्ट्रवादी महिला की मानें तो देश में ना तो समानता है और ना ही इंसाफ । राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि देश में मौजूदा हालात ठीक नहीं है। लिहाजा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को संविधान बचाने के लिए आगे आना पड़ा है। वहीं राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की महासचिव ने कहा कि महिलाओं के प्रति देश में भय का माहौल बनता जा रहा है। लिहाजा इस मुहिम की शुरुआत की गई है। महासचिव ने कहा कि एनसीपी देश के कोने-कोने में संविधान बचाओ मुहिम को लेकर जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। गौरतलब है कि संविधान बचाओ मुहिम की शुरुआत एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने 26 जनवरी 2018 को मुंबई से की थी।

पवार कांग्रेस को साथ देने का दे चुके हैं संकेत

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एनसीपी सुप्रीमो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दो बार मिल चुके हैं। पवार यह संकेत भी दे चुके हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ बेहतर "सामंजस्य'' बना पाएगी। बताते चलें कि 23 अप्रैल को दलितों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संविधान बचाओ मुहिम की शुरुआत की ।