केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ ताकतें अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उनसे प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। जो लोग 1947 से देश में रह रहे हैं वे भारत के अंग हैं। चाहे वो किसी भी मजहब, धर्म, समुदाय, बिरादरी या जाति से ताल्लुक रखते हों।