6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी रैलियों में दूसरी बार बिगड़ी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत, डॉक्टरों की टीम कर रही जांच

हिमाचल प्रदेश के कुफरी में अचानक बिगड़ी तबीयत पिछले दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुए थे बेहोश ब्लड प्रेशर और शूगर की है शिकायत
less than 1 minute read
Google source verification
नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत फिर से खराब हो गई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सांगला में चुनावी रैली करने के बाद कुफरी में उनका स्वास्थ नासाज हो गया। अचानक ब्लड प्रेशर कम होने से उनकी तबीयत खराब हो गई है। कुफरी में वो एक होटल में ठहरे हुए हैं। डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर कम होने और शूगर लेवल बढ़ने से उनकी तबीयत खराब हुई है। गडकरी ने बेचैनी और घबराहट होने की शिकायत की थी। इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मंच पर भाषण के दौरान वो बेहोश हो गए थे। आनन फानन में लोगों ने उन्हें उठाकर डॉक्टरों के पास पहुंचाया था। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम रमेश ने उनका हालचाल जाना है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

पहले भी चुनावी सभाओं में बीमार हो चुके हैं गडकरी

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए थे। कृषि विद्यापीठ (एमपीकेवी) कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने गए थे। मंच पर राष्ट्रगान के वक्त गडकरी को चक्कर आ गया और बेहोश हो गए थे। बता दें कि नितिन गडकरी पिछले समय बीमार हुए थे।

ये भी पढ़ें: शिवसेना के समर्थन में उतरीं तस्‍लीमा नसरीन, कहा- 'बुर्के पर बैन महिलाओं को चेहराविहीन होने से रोकेगा'