27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA और NRC के बाद अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर मोदी कैबिनेट की मुहर, NPR होगा अपडेट

CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक मोदी कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर लगी अंतिम मुहर
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Dec 24, 2019

d.png

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) की बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर मुहर लगा दी है। जानकारी के अनुसार अब देश में NPR को अपडेट किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर अंतिम मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि अप्रैल 2020 से NPR अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

झारखंड: 27 को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, मंत्री मंडल में इनको मिलेगी जगह

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल की इस बैठक के लिए तय एजेंडों पर चर्चा होनी है। इन एजेंडों में NPR को लेकर प्रस्ताव भी शामिल है।

दरअसल, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में देश के 'आम नागरिकों' की गणना की जाती है। सर्वे के पहले चरण एक अप्रैल 2020 लेकर से 30 सितंबर) के बीच सरकारी कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर आंकड़े इकठ्ठा करेंगे।

जबकि जनगणना का दूसरा चरण 2021 में 9 फरवरी से 28 फरवरी और संशोधन प्रकिया 1 मार्च से 5 मार्च के बीच पूरी की जाएगी।

झारखंड: लालू और राबड़ी ने किया जीत का स्वागत, हेमंत सोरेन को दी बधाई

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NPR को लेकर पहले ही संकेत दे दिए थे। अमित शाह के अनुसार

2021 की जनगणना में पहली बार एनपीआर तैयार किया जाएगा, जो डिजिटल होगा।

2021 की जनगणना अब तक की सबसे महंगी प्रक्रिया होगी, जिसमें कुल 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

2021 में होने वाली 16वीं भारतीय जनगणना फरवरी 2021 तक जारी रहेगी और एक मार्च की मध्यरात्रि को समाप्त होगी।