जम्मू-कश्मीर की जनता मूर्ख नहीं
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने जम्मू में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की आलोचना की। उमर अब्दुल्ला ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जब जम्मू में सेना प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया, सैनिकों का अपहरण और हत्या की गई, अमरनाथ तीर्थयात्री और पर्यटक मारे गए लेकिन अचानक महबूबा मुफ्ती दुश्मन नंबर एक बन गईं। बीजेपी सोचती है कि लोग मूर्ख हैं पर ऐसा नहीं है।