मंगलवर को भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ( RJD leader Tejashwi Yadav ) ने आरोप लगाया था कि राज्य में सरकार आमलोंगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। बिना सैम्पल लिए जांच रिपोर्ट आ जाती है जिसका सैम्पल लिया जाता है, उसकी रिपोर्ट आने में कई दिन तक लग जा रहे हैं। कई बार मरीज के मरने के बाद रिपोर्ट आती है। आखिर यह कैसी स्थिति है?