23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Coronavirus: लॉकडाउन हटाने को लेकर चिदंबरम ने केंद्र सरकार को दी ‘अच्छी सलाह’

Coronavirus: लॉकडाउन हटाने को लेकर चिदंबरम ने केंद्र सरकार को दी ‘अच्छी सलाह’

गरीबों को नगदी और लॉकडाउन हटाने से पहले राज्यों से सलाह लेने की अपील। टोटल लॉकडाउन के सरकार के फैसले का चिदंबरम ने किया था समर्थन। उन्होंने कोई रणनीति न बनाने के लिए केंद्र सरकार की अलोचना भी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2020, 7:54 PM IST

लॉकडाउन खोलने से पहले चिदंबरम का मंत्रा

लॉकडाउन खोलने से पहले चिदंबरम का मंत्रा

नई दिल्ली।कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए लागू किए गए टोटल लॉकडाउन को समर्थन देने वाले पहले नेताओं में से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को सरकार को एक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन हटाने को लेकर कोई भी फैसला करने से पहले राज्यों से सलाह ली जाए।

अभी-अभी IRCTC ने कर दिया बड़ा ऐलान, 30 अप्रैल तक के लिए ट्रेन बुकिंग रद्द की

चिदंबरम ने यह भी मांग की कि सरकार गरीबों को नगद राशि दे। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "लॉकडाउन का समर्थन करने वाले पहले लोगों में से एक होने के बीच, मैं 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाया जाए या नहीं, इसे लेकर केंद्र सरकार का राज्यों से सलाह-मशविरा करने का स्वागत करता हूं।"

उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब व्यक्तिगत या क्षेत्रीय हितों पर आधारित नहीं हो सकता। उत्तर केवल दो संख्याओं द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लॉकडाउन पर कोई रणनीति न बनाने के लिए केंद्र सरकार की अलोचना की।

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन रणनीति में जो कुछ गायब है, वह है गरीब लोगों के हाथों में नगदी नहीं देना। गरीबों के कई वर्ग ऐसे हैं, जिन्हें सरकार से एक भी रुपया नहीं मिला है।"

मोदी सरकार के फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने कर दी बड़ी प्रतिक्रिया, सरकार का ट्रेडमार्क बताया

चिदंबरम ने कहा, "23 प्रतिशत बेरोजगारी (सीएमआईई) होने और दिहाड़ी मजदूरी/आय बंद होने के साथ, सरकार को तुरंत गरीबों को संसाधन और प्रतिपूर्ति (नगदी देना) देने की व्यवस्था करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि सरकार के गलत और लापरवाह रवैये ने गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कोरोनोवायरस का फैलाव रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म होनी है।







केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में ही कोरोना के 773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 32 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही अब देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,194 तक जा पहुंची है, जबकि अभी तक संक्रमण से कुल 149 मौत हो चुकी हैं।

भारतीय वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बना दी झट से COVID-19 वायरस को ठोकने वाली मशीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय ने अब तक 1.21 लाख परीक्षण किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में 'हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन' का पर्याप्त भंडार है।