भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा, केंद्र सरकार 80 फीसदी धान खरीदती है। 2021-22 में केंद्र सरकार ने लगभग 94 फीसदी खरीदी की है। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के किसान हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे गलत आंकड़े देते हैं। इसके अलावा धान और चावल की तुलना कर रहे हैं? उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता को धान और चावल (cg politics news) में फर्क पता है। वह उनके बहकावे में नहीं आएगी।