मुफ्ती सईद ने पार्टी से जोड़ा था
पूर्व मुख्यमंत्री और मेहबूबा के पिता स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद के विजन और उनकी प्रशासनिक कुशलता के कारण कश्मीर और जम्मू के डोडा, पुंछ क्षेत्र के कई नेताओं ने पीडीपी का हाथ थामा था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक पीडीपी की घाटी में भी अब खास प्रभाव नहीं है। वर्ष 2016 में पीडीपी के श्रीनगर की संसदीय सीट खोने के बाद से ही पत्थरबाजी और आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। दो साल से जारी पत्थरबाजी की घटनाएं दो साल बाद भी नहीं रुकी है।