आपको बता दें कि पेगासस जासूसी विवाद पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। पेगासस के जरिए जासूसी किए जाने को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसमें 300 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें राहुुल गांधी, प्रशांत किशोर, अभिषेक बनर्जी, पूर्व सीजेआई, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि के नाम शामिल हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार से सदन में चर्चा कराने और फिर इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग कर रही है।