9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुण जेटली के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, परिजनों से की फोन पर बात

Arun Jaitley का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां एम्स में निधन भाजपा के इस दिग्गज नेता के निधन पर पार्टी और विपक्षी नेताओं ने दुख प्रकट किया फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 24, 2019

i.jpg

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां एम्स में निधन हो गया। जेटली का गुरुवार को डायलिसिस हुआ था। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पंजाब से सांसद सनी देओल समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल प्रमुख आरती विज ने कहा कि बहुत ही दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व वित्तमंत्री व सांसद अरुण जेटली जी का शनिवार को दोपहर 12.07 बजे निधन हो गया है।

वह यहां एम्स में 9 अगस्त से भर्ती थे और उनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा था।

वहीं, भाजपा के इस दिग्गज नेता के निधन पर पार्टी और विपक्षी नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना हैदराबाद दौरा बीच में कैंसल कर दिया है। अमित शाह दिल्ली लौट रहे हैंं।

विदेश दौरे पर फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने अरुण जेटली की पत्नी और बेटे से फोन पर बात की। आपको बता दें कि पीएम तीन देशों के दौरे पर हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद अरुण जेटली के निधन के पर जताया।

इस दौरान उन्होंन कहा कि जेटली एक शानदार वकील, एक अनुभवी सांसद और एक प्रतिष्ठित मंत्री थे। उन्होंने राष्ट्र-निर्माण में बहुत योगदान दिया।

अमित शाह ने टवीट कर कहा कि अरुण जेटली के निधन से गहरा दुख हुआ।

यह मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान की तरह है। मैंने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को ही नहीं, बल्कि परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो दिया है, जो हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक रहेगा।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी अपना आंध्र प्रदेश का का दौरा बीच में ही निरस्त कर दिया है।

नायडु चेन्नई से दिल्ली लौट रहे हैं। नायडू ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया है।

पंजाब की गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने टवीट कर जेटली के परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

वहीं, कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर से बहुत दुख पहुंचा है। वो एक महान सांसद के साथ-साथ भारत के टॉप क्लास श्रेणी के वकील भी थे। उनकी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

मोदी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर जेटली के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा है, "जमाना बड़े गौर से सुन रहा था, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते कहते। श्रद्धासुमन।