10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के फूटे बोल: पीएम मोदी लड़ें यूएन का चुनाव, हम भी देंगे उनका साथ

भाजपा नेताओं को नेक सुझाव देते हुए कांग्रेस और राजद ने पीएम मोदी को यूएन का चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया है।

2 min read
Google source verification
pm modi

pm modi

नई दिल्‍ली। पटना के एक कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की तरफ से पीएम मोदी को विश्‍व का नेता बताना कांग्रेस और राजद को नागवार गुजरा। भाजपा नेताओं के उक्‍त बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने भाजपाइयों को सुझाव दिया है कि वो पीएम मोदी को यूएन का चुनाव लड़ाएं। अगर पीएम वहां का चुनाव लड़ेंगे तो हम उनका साथ देने को तैयार हैं। आपको बता दें कि मोदी सरकार के चार साल विषय पर पटना के ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को राष्‍ट्रीय स्‍तर का नेता बताया था जो विरोधी दलों क नेताओं को अच्‍छा नहीं लगा।

आरजेडी डरी हुई है भाजपा
भाजपा नेताओं के इस बयान के बाद बिहार कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया। सोमवार को कांग्रेस और राजद ने भाजपा को इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर भाजपा नरेन्द्र मोदी को दुनिया के लीडर के रूप में देखती है तो उन्हें संयुक्त राष्ट्र में क्यों नहीं भेज देती? वहीं आरजेडी का कहना है कि भाजपा लालू प्रसाद से डरी हुई है।

लालू को लगी गरीबों की हाय
इसके जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि लालू इसलिए जेल गए,क्योंकि उन्हें गरीबों की हाय लगी। उन्होंने गरीबों के नाम पर अलकतरा, चारा समेत कई घोटाले किए, लेकिन जब उन्होंने मां की ममता और बच्चों के निवालों का घोटाला किया तो भगवान ने भी उन्हें माफ नहीं किया। इसके जवाब में आरजेडी नेताओं ने कहा कि यह लालू प्रसाद का डर ही है कि भाजपा सत्ता में रहने के बावजूद लालू प्रसाद का लगातार नाम लेती है। फिलहाल बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोलबंदी शुरू हो गया है। भाजपा को एक बार विपक्षी एकता का सामना करना पड़ सकता है। बिहार में भाजपा के समक्ष अपने गठबंधन को मजबूत बनाए रखने की भी चुनौती है। लेकिन नेताओं की बयानबाजी बता रही है कि भाजपा बनाम विपक्षी एकता के बीच चुनावी जंग की शुरुआत अभी से हो गई है।