25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Video : जानिए कर्नाटक के रण में किसने किस पर क्या बोला हमला?

Video : जानिए कर्नाटक के रण में किसने किस पर क्या बोला हमला?

कर्नाटक के चुनावी रण में सभी सियासी दलों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 8 May 2018, 8:35 PM IST

election

नई दिल्ली : कर्नाटक में चुनावी संग्राम जारी है। भाजपा और कांग्रेस जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस चुनावी संग्राम में सियासी लोग भी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार : सोनिया गांधी

मंगलवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोर्चा संभालते हुई चुनाव प्रचार करती नजर आईं। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस के हर अच्छे काम को खत्म करना ही मोदी का काम है। मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार हो गया है। सोनिया गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल में कौन-कौन से वादे पूरे किए हैं इसका जवाब दें। साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि 4 साल में लोकपाल क्यों नहीं बना पाए। सोनिया गांधी ने मोदी से सवाल किया कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए क्या किया ?।

हार के बहाने तलाश रही है कांग्रेस : पीएम मोदी

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत का दावा किया साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हार के बहाने तलाश कर रही है। विजयपुरा रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के बीच जाने की जगह कांग्रेस नेता ये सोच रहे हैं कि कर्नाटक चुनाव में हार का कारण वे क्या देंगे। उनके कारणों में इवीएम की तकनीकी खराबी के अलावा और भी कारण होंगे। इवीएम को दोष देने के लिए वो अभी से योजना बना रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने कोप्पल में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अब हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करे, ऐसा काम हमने किया है

2019 में पीएम पद के लिए राहुल की दावेदारी
कांग्रेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 में पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी के लिए दम भरना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने में कोई हर्ज नहीं है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस 2019 में सबसे बड़ी पार्टी बनी तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनूंगा। अपने इस बयान में राहुल गांधी ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस ही 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवाल दागते हुए पूछा कि पीएम ने कर्नाटक में एक ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कैसे बनाया, जो जेल तक काट चुका है।