17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Former President Pranab Mukherjee को याद करते हुए भावुक हुए PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि प्रणब दा ने राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए सुलभ बनाया। समूचे राजनीतिक और सामाजिक जगत में प्रशंसा पाने वाले प्रणब दा उत्कृष्ट विद्वान थे। जब दिल्ली में नया था तो पहले दिन से ही प्रणब दा का मार्गदर्शन, समर्थन और आशीर्वाद मिलाः पीएम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 1 Sep 2020, 7:51 AM IST

PM Modi remembers Former President Pranab Mukherjee and posts various photos

PM Modi remembers Former President Pranab Mukherjee and posts various photos

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रणब दा के निधन पर राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए थोड़े भावुक नजर आए। पीएम मोदी ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने बताया कि उनसे मिली सलाहें यादगार हैं।

अभी-अभी मुख्य सचिव ने जारी कर दी अधिसूचना, प्रदेश में 30 सितंबर तक Lockdown की घोषणा

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा भारत शोक व्यक्त करता है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। एक उत्कृष्ट विद्वान और एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। समूचे राजनीतिक वर्ग और समाज के सभी वर्गों में उनकी प्रशंसा होती थी।"

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "दशकों तक चले अपने राजनीतिक जीवन के दौरान श्री प्रणब मुखर्जी ने प्रमुख आर्थिक और रणनीतिक मंत्रालयों में लंबे वक्त तक योगदान दिया। वह एक उत्कृष्ट सांसद थे, हमेशा अच्छी तरह से तैयार, बेहद मुखर और साथ ही विनोदप्रिय भी थे।"

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रणब मुखर्जी को जनता का राष्ट्रपति बताते हुए लिखा, "भारत के राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन को आम नागरिकों के लिए और भी सुलभ बना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति आवास को सीखने, नवाचार, संस्कृति, विज्ञान और साहित्य का केंद्र बनाया। प्रमुख नीतिगत मामलों पर उनकी बुद्धिमत्ता भरी सलाह मैं कभी भी नहीं भुला सकूंगा।"

मेट्रो यात्री कृपया ध्यान दें! अब Unlock 4.0 में सफर के दौरान मानने होंगे इतने बदले नियम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना व्यक्तिगत संस्मरण बताते हुए लिखा, "2014 में मैं दिल्ली में नया था। पहले दिन से ही मुझे प्रणब मुखर्जी का मार्गदर्शन, समर्थन और आशीर्वाद मिला। मैं हमेशा उनके साथ अपनी चर्चा को संजोता रहूंगा। उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और पूरे भारत में उनके समर्थकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।"

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली में देहांत हो गया। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में प्रणब मुखर्जी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। 84 वर्ष के प्रणब मुखर्जी देश के 13वें राष्ट्रपति थे। वह बीते काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में वह गहरे कोमा में थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।