26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी की रैली में बेकाबू हुई भीड़, 14 मिनट के बाद बंद करना पड़ा भाषण, कई लोग घायल

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के 24 परगना के ठाकुरनगर इलाके में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। लेकिन बेकाबू भीड़ के कारण पीएम मोदी केवल 14 मिनट ही भाषण दे सके।
2 min read
Google source verification
पीएम मोदी की रैली में बेकाबू हुई भीड़, 14 मिनट के बाद बंद करना पड़ा भाषण, कई लोग घायल

पीएम मोदी की रैली में बेकाबू हुई भीड़, 14 मिनट के बाद बंद करना पड़ा भाषण, कई लोग घायल

ठाकुरनगर। आम चुनाव का समय बेहक करीब है और राजनीतिक दलों के बीच सियासी जंग शुरू हो गया है। हर राजनीतिक दल जमकर रैलियां कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के 24 परगना के ठाकुरनगर इलाके में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। लेकिन बेकाबू भीड़ के कारण पीएम मोदी केवल 14 मिनट ही भाषण दे सके। बेकाबू भीड़ के कारण पीएम मोदी की रैली में भगदड़ जैसे हालात हो गए। इस भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए। लिहाजा पीएम मोदी को 14 मिनट के बाद ही अपना भाषण बंद करना पड़ा।

प. बंगाल में ममता सरकार पर जमकर गरजे PM मोदी, बोले- BJP के प्रति जनता के प्यार ने दीदी की नींद उड़ा दी

पीएम मोदी मंच से करते रहे अपील

आपको बता दें कि बेकाबू भीड़ को देखकर पीएम मोदी मंच से अपील करते रहे। लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन उनके आग्रह का कोई असर समर्थकों और भीड़ पर नहीं पड़ा। लोग एक-दूसरे पर मंच के सामने रखी कुर्सियां फेंकने लगे। बताया जा रहा है कि महिला समर्थकों के लिए जो जगह निर्धारित थी यह वाकया वहीं पर हुआ। हालांकि इसके बाद पीएम मोदी ने बीच में ही अपने भाषण को समाप्त कर दिया और रैली खत्म हो गई।

प्रधानमंत्री की यह पहल राज्यपाल को लगी अच्छी, उन्होंने ने भी किया अनुकरण

विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी

आपको बता दें कि अपने 14 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने विरोधियों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज की रैली में भीड़ को देखकर लगता है दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई है। हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वालें लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना देना चाहिए था। यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी खराब है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने बजट पर बोलते हुए कहा कि यह बजट तो एक शुरुआत मात्र है अभी नई सरकार बनने के बाद जब पूर्ण बजट आएगा तो किसानों, युवाओं की तस्वीर साफ हो जाएगा। अभी अंतरिम बजट में जो घोषणाएं की गई है उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों, मजदूर भाई-बहनों और 3 करोड़ से अधिक मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.