28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल दौरे से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में आएगी मजबूती

अपने दो दिन के दौरे पर पीएम मोदी जनकपुर, काठमांडू और मुक्तिनाथ जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी का यह तीसरी नेपाल दौरा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 May 2018, 7:18 PM IST

पीएम नरेद्र मोदी का नेपाल दौरा

नई दिल्ली। अपने दो दिनों के नेपाल दौरे से पहले पीएम मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते काफी मजबूत होंगे। दोनों देशों के सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। पीएम ने कहा कि नेपाल भारत का प्राकृतिक दोस्त है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर पड़ोसी मुल्क नेपाल जाएंगे। नेपाल में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। अपने दो दिन के दौरे पर पीएम मोदी जनकपुर, काठमांडू और मुक्तिनाथ जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी का यह तीसरी नेपाल दौरा है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

आपको बता दें कि पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत जनकपुर से करेंगे। जनकपुर में पीएम रामजानकी मंदिर दर्शन करने जाएंगे फिर वहां विशेष पूजा करेंगे। मोदी अपने विशेष पूजा में 'खोडासोपचर' अनुष्ठान करेंगे। बता दें कि 'खोडासोपचर' अनुष्ठान करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले इस मंदिर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह और प्रणव मुखर्जी ने खोडासोपचर विधि से राम जानकी मंदिर में पूजन किया है। बता दें कि यह सभी जानकारी मंदिर के पुजारी राम तपेश्वर दास वैष्णव ने दी। आपको बता दें कि विशेष पूजा करने के बाद पीएम मोदी और नेपाल के पीएम केपी ओली संयुक्त रुप से मां सीता के जन्मस्थान जनकपुर से भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या को जोड़ने वाले रामायण सर्किट बस मार्ग का उद्घाटन करेंगे।

पीएम के सम्मान में स्पेशल भोज कार्यक्रम

आपको बता दें कि पीएम मोदी तय कार्यक्रम के मुताबिक बाहराबिगहा के रंगभूमि मैदान में आयोजित भोज में भाग लेंगे। साथ हीं उनके स्वागत के लिए वहां आने वाले लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए प्रांतीय सरकार ने उस दिन आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि इन सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी, उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन और प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने के लिए काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद पीएम मोदी और पीएम ओली एक साक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

अरुण तृतीय पनबिजली संयंत्र का शिलान्यास

आपको बता दें कि पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में स्थित अरुण तृतीय पनबिजली संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि यह संयंत्र भारत के सतलज जल विद्युत निगम के अंतर्गत आता है। गौरतलब है कि 900मेगावाट की यह परियोजना अगले पांच वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि भारत ने इस परियोजना में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है।

पशुपतिनाथ में पूजा करेंगे पीएम मोदी

आपको बता दें कि 12 मई को पीएम मोदी थोरांग ला पहाड़ियों की तराई में स्थित मस्तांग जिले में मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तथा इसके जीर्णोद्धार तथा विकास के लिए घोषणाएं करेंगे। साथ ही पशुपतिनाथ मंदिर में भी पूजा करेंगे। इस दौरान अन्नपूर्णा ट्रैकिंग मार्ग सुरक्षा कारणों से तीन दिनों के लिए सैलानियों और ट्रैकिंग करने वालों के लिए बंद रहेगा। प्रधानमंत्री के सम्मान में काठमांडू महानगर निगम के महापौर बिद्या सुंदर शाक्य एक समारोह आयोजित करेंगे। गौरतलब है कि नेपाल में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए तीन दिनों तक सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत रहेंगे। मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के लगभग 11,000 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।