25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज तमिलनाडु में विरोधियों पर गरजेंगे पीएम मोदी, लोगों को देंगे कई बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही लोगों को कई सौगात भी देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Feb 2019, 7:17 AM IST

रविवार को तमिलनाडु में विरोधियों पर गरजेंगे पीएम मोदी, लोगों को देंगे कई बड़ी सौगात

रविवार को तमिलनाडु में विरोधियों पर गरजेंगे पीएम मोदी, लोगों को देंगे कई बड़ी सौगात

नई दिल्ली। आम चुनाव करीब है राजनीतिक दलों के बीच सियासी जंग शुरु हो चुका है। हर राजनीतिक दल एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई तिरुपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली के लिए तैयार है। बता दें कि इस वर्ष अंतरिम बजट पेश किए जाने के बाद यह पीएम मोदी की राज्य की पहली यात्रा होगी।

अगरतला में विरोधियों पर गरजे पीएम मोदी, सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोगों को दी कई सौगातें

कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

तमिलनाडु में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एसके खरवेंटन ने बताया, "एक सरकारी समारोह में भाग लेने के बाद, मोदी एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें 150,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। वह सात लोकसभा क्षेत्रों जिसमें ऊटी, कोयंबटूर, पोलाची, इरोड, करूर, तिरुपुर और सालेम शामिल है, स्थित पार्टी के सदस्यों और अन्य लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री पीयूष गोयल और वित्त राज्य मंत्री पोन राधाकृष्णन भी इस मौके पर उपस्थित होंगे। रैली को संबोधित करने से पहले मोदी को तिरुपुर के पेरुमानाल्लूर गांव में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करना है। मोदी तिरुपुर में 100 बिस्तरों वाले राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की स्वास्थ्य सुविधा का शिलान्यास करेंगे, जो ईएसआई अधिनियम के तहत आने वाले होजरी शहर और आसपास के क्षेत्रों के 100,000 से अधिक श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री त्रिची हवाईअड्डे पर एक नई एकीकृत इमारत और चेन्नई हवाईअड्डे के आधुनिकीकरण की आधारशिला भी रखेंगे।

गोवा: कार्यकर्ता सम्मेलन में विरोधियों पर गरजे अमित शाह, कहा- महागठबंधन जीता तो हर दिन एक नया PM बनेगा

ईएसआईसी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 470 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एन्नोर कोस्टल टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही चेन्नई बंदरगाह से यहां चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीएल) की मनाली रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ निर्मित पाइपलाइन, कच्चे तेल की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और तमिलनाडु एवं पड़ोसी राज्यों की जरूरतों को पूरा करेगी। इसके अलावा, चेन्नई मेट्रो रेल के 10-किमी खंड पर यात्री सेवा का उद्घाटन भी मोदी द्वारा किया जाएगा। यह खंड एजी-डीएमएस मेट्रो स्टेशन से वाशरमेनपेट मेट्रो स्टेशन तक है। बता दें कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर तिरुपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.