25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवीण तोगड़िया ने अपनी नई पार्टी ‘हिंदुस्तान निर्माण दल’ का किया ऐलान, लोकसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को अपने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया।
2 min read
Google source verification
news

प्रवीण तोगड़िया ने अपनी नई पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल का किया ऐलान, लोकसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को अपने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। तोगड़िया ने अपनी पार्टी का नाम हिंदुस्तान निर्माण दल रखा है। आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके तोगड़िया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि वह 9 फरवरी को अपने नए दल का ऐलान करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में तोगड़िया ने पार्टी के नाम की घोषणा की। इस दौरान तोगड़िया ने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुंबई: फ्रीडम फाइटर वीर सारवकर को डरपोक बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज

इसके साथ ही प्रवीण तोगड़िया से यह पूछा गया कि वो खुद कौनसी सीट से चुनाव लड़ेंगे? तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या से चुनाव लड़ने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में उनका मजबूत जनाधार है। इसके साथ ही तोगड़िया ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान निर्माण दल गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलावा देश की तमाम सीटों पर लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

दिल्ली: सीएम केजरीवाल पर हमले को दिल्ली पुलिस ने बताया गलत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी नारेबाजी

आपको बता दें कि इससे पहले तोगड़िया ने मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के फैसले का स्वागत करते हुए अब सरकार को किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने का कदम उठाना चाहिए। किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली दी जाए। साथ ही मंदसौर गोलीकांड की जांच के लिए दूसरा आयोग बनाया जाए। वहीं एक सवाल के जवाब में तोगड़िया ने कहा कि वह एक दंपति के लिए दो बच्चों का पक्षधर हूं, लेकिन दो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके लिए कानून बने। जिस परिवार में दो से ज्यादा बच्चें हों, उन्हें सरकारी सुविधाएं न मिले और उसे चुनाव लड़ने के अयोग्य माना जाए।