आपको बता दें कि आप नेताओं ने प्रदर्शन की शुरुआत मंडी हाउस से की गई। जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र की खोज में सड़क पर उतर आए हैं। ट्वीट में लिखा कि हम आ गये हैं आज सडक पर, लोकतंत्र की तलाश में, जब बैठी तानाशाही है, प्रधानमंत्री निवास में। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि 'खूब करो साहेब कोशिश हमें मिट्टी में दबाने की, शायद आपको नहीं मालूम, कि ‘‘हम बीज हैं” आदत है हमारी हर बार उग जाने की..।’ आपको बता दें कि इससे पहले आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा की दृष्टि से पहले लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से प्रवेश व निकासी बंद की। इसके बाद केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक व जनपथ स्टेशन भी दोपहर बाद दो बजे से बंद हो गए। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर हालांकि इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी।