नई दिल्ली। पंजाब ( Punjab ) में सीमा सुरक्षाबल यानी बीएसएफ ( BSF ) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ ने फिरोजपुर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के मुताबिक, यह ड्रोन मेड इन चाइना यानी चीन का बना हुआ था। हालांकि इसे पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में भेजे जाने की कोशिश की जा रही थी। बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करते हुए इस ड्रोन को मार गिराया। हालांकि इस बीएसएफ की इस कार्रवाई पर अब सियासत गर्मा गई है। पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस कार्रवाई के बहाने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर तंज कसा है।