विपक्षी एकता के पास 112
राज्यसभा में संयुक्त विपक्ष के पास 112 सांसद हैं यानी बहुमत से 11 कम। कांग्रेस के पास 50, आम आदमी पार्टी के 3, तृणमूल कांग्रेस के 13, बहुजन समाज पार्टी 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-एम के 5, द्रविड मुनेत्र कजगम के 4, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 1, जेडीएस के 1, केरल कांग्रेस एम के 1, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 4, राष्ट्रीय जनता दल 5, समाजवादी पार्टी 13, तेलगु देशम पार्टी 6 व अन्य शामिल हैं। अगर ये मानकर चलें कि शिवसेना के तीन सांसद संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी व टीडीपी नेता सीएम रमेश कुमार का समर्थन कर दें तो भी महागठबंधन का आंकड़ा 115 तक ही पहुंचता है। यानि टीआरएस, बीजेडी और वाईएसआर का समर्थन महागठबंधन और भाजपा दोनों के लिए जरूरी है। ये तीनों जिस तरफ अपना रुख करेंगे उसी की जीत तय है।