30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- अब ये सच्चाई भी स्वीकार कर लो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी का कहना है कि अब सरकार को चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा किए जाने की बात भी स्वीकार कर लेनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 20 Nov 2021, 9:11 PM IST

rahul gandhi asks to gov admit truth on chinese occupation of india

rahul gandhi asks to gov admit truth on chinese occupation of india

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और केंद्र को उसकी कई और गलतियां बता रही है। विपक्ष का कहना है कि सरकार को नोटबंदी, जीएसटी जैसे तमाम मुद्दों पर भी जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी का कहना है कि अब सरकार को चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा किए जाने की बात भी स्वीकार कर लेनी चाहिए।

चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता का कहना है कि लगातार खबरें सामने आ रही है कि चीन किस तरह से भारत की सीमा में घुसपैठ कर रहा है। वो भारत की सीमा में निर्माण कार्य कर रहा है और अरुणाचल प्रदेश में तो चीन द्वारा एक गांव बसाने की तस्वीरें भी सामने आ रही है। इस सब के बावजूद सरकार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, वहीं पीएम मोदी कहते हैं कि न कोई घुसा है और कोई घुस आया है।

चीन के मुद्दे पर झूठ बोल रही सरकार
बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी कई मौकों पर चीन के मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार लोगों को धोखे में रख रही है। उनके मुताबिक सब ठीक है जबकि सीमा पर स्थिति कुछ और ही है। यहां तक कि राहुल गांधी, पीएम मोदी को डरपोक भी कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ के बीच फंसे 60 लोगों को सुरक्षाबलों ने किया रेस्क्यू, एक आतंकी ढेर

गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा पर करीब एक साल से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अब तक दोनों देशों के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन मुद्दे का कोई हल नहीं निकल सका। वहीं इस मुद्दे को लेकर विपक्ष, सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने सरकार पर चीन के साथ भारत की क्षेत्रीय अखंडता से समझौता करने का भी आरोप लगाया है, लेकिन सरकार ने हमेशा ही विपक्ष के इन आरोपों से इनकार किया है।