उन्होंने कहा, "केक काटने, नारे लगाने और बैनर लगाने सहित सभी प्रकार के समारोहों को जमीनी स्तर तक टाला जाना चाहिए। देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौन धारण करना चाहिए और सैनिकों के सम्मान में दो मिनट की प्रार्थना करनी चाहिए।" वेणुगोपाल ने इस कठिन समय के दौरान लोगों के दुख-दर्द कम करने के लिए गरीबों के लिए सामुदायिक रसोई चलाने की वकालत की।