25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के करियर का अंत प्रियंका वाड्रा की राजनीति में आने के साथ लिख गया है: मजीठिया

विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक करियर का अंत उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में आने के साथ लिख गया है।
2 min read
Google source verification
राहुल गांधी के करियर का अंत प्रियंका वाड्रा की राजनीति में आने के साथ लिख गया है: मजीठिया

राहुल गांधी के करियर का अंत प्रियंका वाड्रा की राजनीति में आने के साथ लिख गया है: मजीठिया

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजनीति में कदम रखते हुए अपने करियर की शुरूआत कर दी है, जिसको लेकर विरोधियों में भी बैचेनी बढ़ी हुई है। सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक रोड़ शो कर अपने ताकत को बता देना चाहती हैं कि 2019 की राह भाजपा के लिए आसान नहीं है। इन सबके बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक नेता ने सोमवार को एक बयान में प्रियंका को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक करियर का अंत उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में आने के साथ लिख गया है। प्रियंका गांधी के लखनऊ में पहले रोडशो पर प्रतिक्रिया देते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, "आज भोग पाई गया है राहुल गांधी जी दा यानी राहुल गांधी के राजनीतिक करियर का अंत लिख गया है।" बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव बनने के बाद प्रियंका लखनऊ में पहला रोडशो कर रही हैं।

प्रियंका गांधी के लिए रॉबर्ट वाड्रा का भावुक पोस्ट, कहा हम प्रियंका को देश के हवाले करते हैं

कांग्रेस ने स्वीकर की राहुल की असफलता: मजीठिया

आपको बता दें कि मजीठिया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाकर कांग्रेस पार्टी ने खुद राहुल गांधी की असफलता को स्वीकार कर लिया है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मजीठिया ने कहा, "कांग्रेस ने इसे खुद स्वीकार किया है कि राहुल असफल रहे हैं और उनकी पार्टी में चीजें काम नहीं कर रही हैं। इसलिए वह अब अपनी बहन को लाए हैं।" उन्होंने कहा, "इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस फैसला कर सकती है कि किसे आगे बढ़ाना है। चाहे यह राहुल गांधी हो, या सोनिया गांधी या रॉबर्ट वाड्रा, हमें इससे कुछ नहीं लेना-देना है।" बता दें कि मजीठिया केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल के छोटे भाई हैं।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.