नई दिल्लीः साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी दल चुनावी रणनीति बनाने में लग गए हैं। बीजेपी के बाद अब जल्द ही कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की रणभेड़ी में उतरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात को चुना है। राहुल गांधी का यह अभियान 11 और 15 जुलाई को राज्य के दौरे के साथ ही शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी सौराष्ट्र के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का दौरा करेंगे। इन इलाकों में कांग्रेस ने दो दशक बाद बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले विधानसभा चुनाव में ज्यादातर सीटें कांग्रेस को इन्हीं इलाकों में मिलीं।