बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी राहुल पर पलटवार किया। सूर्या ने लिखा कि अच्छा, इन्हेें अब तक अपने कर्मों से कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने हमारी सेना, हमारे बहादुर जवानों, अतुल्य डॉग यूनिट, योग की परंपरा और हमारे देश का अपमान किया। मुझे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के लिए काफी बुरा महसूस होता है जिन्हें ऐसे आदमी को अपने नेता के रूप में झेलना पड़ता है।