29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच जारी विवाद को सुलझाने पंजाब जाएंगे राहुल गांधी

सिद्धू ने पार्टी हाईकमान को एक सभा में चेतावनी दे दी, जिसके बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सिद्धू से नाराज हो गए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 29 Aug 2021, 11:32 AM IST

rahul.jpg

नई दिल्ली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के अनुसार, मैंने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात और पार्टी की स्थिति के बारे में बताया। रावत ने बताया कि राहुल गांधी अगले एक-दो दिनों में खुद पंजाब जाएंगे और नवजोत सिंह सिद्धू और तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे।

दरअसल, पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच आपसी खींचतान जारी है। इस बीच, सिद्धू ने पार्टी हाईकमान को एक सभा में चेतावनी दे दी, जिसके बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सिद्धू से नाराज हो गए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बाद राज्य के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से मुलाकात की और वहां की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:-करीब 25 साल पहले शुरू हुई थी उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच आपसी रंजिश!

पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी पंजाब में चल रहे विवाद को लेकर सिद्धू और कैप्टन से मिलेंगे और दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। उनका कहना था कि अपने पंजाब दौरे में वह उन नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे, जो उनसे मिलना चाहते हैं। पंजाब में नेतृत्व को लेकर हरीश रावत ने कहा कि वहां सिद्ध काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। वहीं, कैप्टन सरकार की तारीफ करते हुए रावत ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है और जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- नारायण राणे तीसरे ऐसे केंद्रीय मंत्री, जिन्हें राज्य की पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए दो और मंत्री कौन थे, क्या था उनका जुर्म

हरीश रावत ने राहुल गांधी से मुलाकात करने से पहले सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी और राज्य के हालात तथा पार्टी की मौजूदा स्थिति के बारे जानकारी दी थी। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद रावत ने कहा था कि पंजाब की स्थिति नियंत्रण में है। यह बैठक कुछ विद्रोही विधायकों के सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए दबाव बनाने को लेकर हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग