25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में बुधवार को राहुल गांधी तो 15 फरवरी को अमित शाह करेंगे रैली

बुधवार 6 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा में दो रैली करेंगे, जबकि 15 फरवरी को अमित शाह ओडिशा दौरे पर जाएंगे।
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। आम चुनाव का समय करीब है और राजनीतिक दलों के बीच सियासी जंग शुरु हो चुका है। हर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और एक-दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार 6 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा में दो रैली करेंगे। बता दें कि इसके ठीक बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को ओडिशा दौरे पर जाएंगे। अमित शाह जनवरी से लेकर अबतक यह तीसरा दौरा होगा। चुनावी रैलियों को देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा और ओडिशा विधानसभा का चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।

सीट को लेकर भाजपा में घमासान, शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पटना साबिह से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव!

इस वर्ष राहुल का यह दूसरा ओडिशा दौरा है

आपको बता दें कि राहुल गांधी का इस वर्ष यह दूसरा ओडिशा दौरा है। इस दौरे के संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भक्त दास ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को ओडिशा में दो सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वह कालाहांडी के भवानीपटना और सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में जनसभा को संबोधित करेंगे।"

भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक बुधवार को, जयपुर शहर और जयपुर देहात पर होगी चर्चा

राज्य में बीजेडी का है दबदबा

आपको बता दें कि ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) का दबदबा है। 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो ओडिशा के 21 लोकसभा सीटों में 20 पर बीजेडी ने कब्जा जमाया था जबकि एक पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इस लिहाज से देखें को भाजपा और कांग्रेस को ओडिशा में काफी मेहनत करना पड़ेगा। भाजपा का वोट प्रतिशत 21.50, बीजद के 44.10 प्रतिशत और कांग्रेस के 26 प्रतिशत से कम था। इस बार भाजपा के कार्यकर्ता हालांकि बीजद को कड़ी टक्कर देने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, जो कि राज्य में गत 19 वर्षो से सत्ता में है। राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत कुमार पांडा ने मंगलवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यहां रैलियों के बाद, शाह 15 फरवरी को संबलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।"

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.