25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीट को लेकर भाजपा में घमासान, शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव!

बिहार में सीट बंटवारे का फैसला एनडीए में हो चुका है लेकिन कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा इसपर फैसला होना बाकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Feb 2019, 11:45 PM IST

सीट को लेकर भाजपा में घमासान, शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव!

सीट को लेकर भाजपा में घमासान, शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पटना साबिह से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव!

पटना। आम चुनाव करीब है और राजनीतिक दलों में सियासी संग्राम शुरु हो गया है। लेकिन बिहार में एनडीए के अंदर ही नेताओं के बीच अपनी सीट पक्की करने की दावेदारी को लेकर जंग शुरु हो गया है। दरअसल बिहार में सीट बंटवारे का फैसला एनडीए में हो चुका है लेकिन कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा इसपर फैसला होना बाकी है। अब इसी को लेकर भाजपा, जेडीयू और लोकजन शक्ति पार्टी में खींचातानी होने लगी है। भाजपा के कई दिग्गज नेता अपनी सीट पक्की करने के लिए दावेदारी पेश कर दी है।

CBI विवाद: ममता बनर्जी संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़कर गलत बयान दे रहीं- रविशंकर प्रसाद

पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बता दें कि मौजूदा समय में इस सीट से भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सासंद हैं। लेकिन अब पार्टी के प्रति उनके विरोधी रवैये के कारण आलाकमान इस सीट से रविशंकर प्रसाद को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।इसके अलावा इस सीट पर भाजपा सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा भी अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अलाकमान किसकी दावेदारी पर मुहर लगाती है।

चंद्रबाबू नायडू ने NDA में वापस लौटने के अमित शाह के आरोपों को किया खारिज

बक्सर की बजाय भागलपुर से चुनाव लड़ सकते हैं चौबे

आपको बता दें कि अभी हाल ही में भाजपा आलकमान ने अपने सांसदों की रिपोर्ट कार्ड मांगी थी। जिसके आधार पर उनकी दावेदारी पर मुहर लगाई जा सकेगी। अब बक्सर से मौजूदा सांसद अश्विनी कुमार चौबे की टिकट कट सकती है। पार्टी उनके खराब प्रदर्शन से नाराज है और उन्हें अब बक्सर की बजाय भागलपुर से चुनाव लड़वा सकती है। भागलपुर अश्विनी चौबे का गृह क्षेत्र है। वहीं बक्सर सीट से इस बार सुखदा पांडे को टिकट दे सकती है। बता दें कि यह सीट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है, जिसका फायदा पार्टी उठाना चाहती है। मालूम हो कि बीते लोकसभा चुनाव में भागलपुर से शाहनवाज हुसैन को भाजपा ने टिकट दी थी लेकिन वे हार गए थे। इस बार शाहनवाज हुसैन को पार्टी किशनगंज से टिकट दे सकती है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.