22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी नहीं जीत पाएंगे लोकसभा चुनाव, चाहे जहां से लड़ लें: बी एस येदियुरप्पा

'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ लें नहीं जीत पाएंगे'
2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Aug 14, 2018

rahul

राहुल गांधी जीत पाएंगे लोकसभा चुनाव, चाहे जहां से लड़ लें: बी एस येदियुरप्पा

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहे किसी भी सीट से चुनाव लड़ जाएं वो जीतेंगे नहीं, ये कहना है कि कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा का। उन्होंने कहा कि राहुल यहीं क्या अमेठी से भी चुनाव नहीं जीतेंगे।

'इसबार नहीं जीतेंगे राहुल'

येदियुरप्पा ने मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने इस दौरान गांधी के राज्य की बीदर लोकसभा सीट से अगले वर्ष चुनाव लड़ने की खबरों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) को कर्नाटक में कहीं से भी चुनाव लड़ने दीजिए, वह जीत नहीं पाएंगे क्योंकि लोग उनकी क्षमता और कार्यप्रणाली को समझते हैं। वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि वहां उन्होंने कोई काम नहीं किए हैं, जहां से उनके परिवार के लोग काफी वर्षों से चुनाव जीतते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कश्मीर: लाल चौक पर फहरा रहा था तिरंगा, मारपीट के बाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस ने कहा- बीदर से नहीं लड़ रहे राहुल

राहुल गांधी की लोकसभा सीट बदलने की खबरों पर राज्य के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि गांधी के बीदर से चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कल कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की ओर से बीदर में आयोजित पार्टी समारोह में शामिल हुए थे और एक जनसभा भी सम्बोधित की थी। इसका मतलब यह नहीं है गांधी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह केवल अफवाह है जिसे राजनीतिक मकसद से फैलाया जा रहा है।

कर्नाटक रैली में राहुल ने मोदी पर कसे तंज

बता दें कि कर्नाटक के बीदर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अपने चुनावी भाषणों में देश के युवाओं से वादा किया था कि वे हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब वे गटर से गैस बनाने की बात कह रहे हैं.’ राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की युवाओं को रोजगार देने की नई रणनीति है ‘नाले में पाईप लगाओ और ढाबे पर पकौड़े बनाओ। पीएम ने पहले कहा था कि नाले की गैस से चाय बनी है।