10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी, चीन के रास्ते शुरू होगा सफर

आज कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, 12 दिन तक चलेगी धार्मिक यात्रा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:28 AM IST

rahul gandhi

आज से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी, चीन के रास्ते शुरू होगा सफर

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से चार दिन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। राहुल शुक्रवार से चीन के रास्ते अपनी यात्रा को शुरू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी। वह 12 सितंबर को वापसी करेंगे।

चीन की चेतावनी के बाद अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

खुद को शिवभक्त बता चुके राहुल
अप्रैल 2018 में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का ऐलान किया था। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि पिछले दिनों उनका जहाज हादसे से बच गया, इसलिए कर्नाटक चुनाव के बाद वो छुट्टी ले रहें हैं। छुट्टी लेकर वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे।

रेलवे आवंटन घोटाला मामले में तेजस्वी और राबड़ी को मिली जमानत, पटियाला कोर्ट में हुई थी पेशी

राहुल और कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड
कैलाश मानसरोवर की यात्रा को राहुल गांधी और कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के हिंदुत्व के कार्ड का ये जवाब है। गुजरात चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि राहुल गांधी सच्चे शिवभक्त है। एक शिवभक्त के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे प्रमुख यात्रा मानी जाती है।

यहां पर है शिव का वास
कैलास पर्वत पर भगवान शिव का वास है। इसके बगल में ही मानसरोवर झील है। माना जाता है कि यहां का पानी पीने और यहां स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। हालांकि, यह यात्रा बेहद मुश्किलों भरी होती है। इसमें 19,500 फीट तक की चढ़ाई चढ़नी होती है। फिर भी हर साल सैकड़ों तीर्थयात्री कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं। मानसरोवर शब्द मानस और सरोवर को मिलाकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- मन का सरोवर।