इसके बाद मनसे के शीर्ष नेताओं के साथ ठाकरे ने गिरगांव चौपाटी से मोर्चा का नेतृत्व किया, क्योंकि यह जगह ऐतिहासिक आजाद मैदान से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां उत्साही भीड़ ठाकरे का इंतजार कर रही थी।
बता दें कि मोर्चा में शामिल होने के लिए पूरे महाराष्ट्र से मनसे कार्यकर्ता सार्वजनिक परिवहन, बसें, निजी वाहन, यहां तक की बाइक से ही शनिवार रात को यहां पहुंचने लगे थे।