24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी-शाह के दावों के विपरीत राम माधव ने माना- बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है बीजेपी

पांच चरण की वोटिंग के बाद राम माधव के बयान से BJP में खलबली उत्तर भारत के राज्यों में पार्टी को नुकसान की आशंका भाजपा के बहुमत से दूर रहने के बावजूद सरकार NDA की बनेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 7 May 2019, 10:55 AM IST

Ram Madhav

राम माधव बोले- लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रह जाएगी बीजेपी

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के पांच चरण खत्म होते होते बीजेपी को ऐसा महसूस होने लगा है कि वे इस बार 2014 जैसा करिश्मा नहीं दोहरा पाएगी। इसकी भविष्यवाणी खुद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ( Ram Madhav ) ने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) के बयानों के उलट माधव ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में BJP बहुमत से पीछे रह सकती है।

राजनीति के दागी धुरंधरों की कहानी, जो जेल से रख रहे चुनाव पर नजर

'अपने दम पर 271 सीटें हासिल कर लें तो खुशी होगी'

बीजेपी हाईकमान के बयान के उलट प्रतिक्रिया देकर राम माधव ने खलबली मचा दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राम माधव ने कहा कि 'अगर हम अपने दम पर 271 सीटें हासिल कर लेते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा'। जबकि केंद्र की सत्ता में जादुई आंकड़ा पाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है।

स्वस्थ होने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आएं विंग कमांडर अभिनंदन, 'भारत माता जय' के नारे

उत्तर भारत में बीजेपी को नुकसान: राम माधव

बीजेपी महासचिव ने उत्तर भारत में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी को उत्तर भारत के उन राज्यों में संभावित तौर पर नुकसान होने की आशंका है जहां 2014 में हमें रिकॉर्ड जीत मिली थी। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के राज्यों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में निश्चित फायदा होगा। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी की सीटें कम होने के बाद भी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार बनेगी।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग